उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसी बीच जयंत चौधरी की पार्टी रालोद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इसी बीच रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने बिना किसी पार्टी और नेता का नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “जिन लोगों से घर संभलता नहीं, पार्टी संभालती नहीं, गठबंधन संभलता नहीं, वह कह रहे हैं हमें देश दे दो हम संभालेंगे!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights