एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। मॉल में काम करने वाले मैनेजर दातात्रेय गुप्ता ने साल 2013 में मुस्लिम धर्म अपना लिया था। अब उनका नाम अब्दुलर्रहमान हो गया है। उनकी पत्नी गायत्री भी मुस्लिम धर्म को स्वीकार कर गुलशन फातिमा बन चुकी हैं। दोनों बेटे भी इसी धर्म को मानते हैं।
गायत्री से पूछताछ, बुर्का पहनकर आईं और बताई धर्म परिवर्तन की कहानी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री को धर्म परिवर्तन के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली बुलाई थी। वह बुर्का पहनकर आईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दर्शनशास्त्र और म्यूजिक में एमए किया है। उन्होंने मुस्लिम धर्म क्यों अपनाया, इस बारे में वह ज्यादा कुछ बताने से बच रही थीं और बार-बार एक ही बात दोहरा रही थीं। उनका कहना था कि पहले वह हिंदू देवी-देवताओं में विश्वास रखती थीं, लेकिन 2013 में एक रात उनके सपने में सफेद कपड़े पहने कोई व्यक्ति आया और उन्हें कलमा पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस के सामने गायत्री ने यह भी बताया कि उनका एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी के साथ भी घर में आना-जाना था। 2025 में उनका उनसे संपर्क था। कोतवाली में दातात्रेय गुप्ता और उनके दोनों बेटे पजामा-कुर्ता और मुस्लिम टोपी पहनकर आए थे।
पुलिस कर रही धर्म परिवर्तन के पीछे के कारण और नेटवर्क की जांच
पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। वे धर्म परिवर्तन के पीछे के कारण और जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में लगे हैं। दंपती के बयानों और पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं, जिनका जवाब पुलिस तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि वे पूरी तरह से जांच कर सच सामने लाएंगे।
