मोरना – आश्रम में घुसकर अभद्रता करने व रँगदारी माँगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार के जेल भेज दिया है।
भोपा थाना क्षेत्र के शुकतीर्थ में स्थित गौड़ीय मठ के संचालक स्वामी भक्ति भूषण महाराज ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बेलड़ा गाँव निवासी आशु तोमर जोकि वर्तमान में शुकतीर्थ निवास कर रहा है। आपसी विवाद के चलते एक झूठी तहरीर बेलड़ा के ही सतीश द्वारा थाने पर दी गयी थी, जिसमे अनर्गल आरोप सन्त पर लगाये थे। साजिश के तहत आश्रम को बदनाम करने का प्रयास किया गया था। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई पुलिस जाँच में सभी आरोप फर्जी पाए गये तो आरोपी आशु व उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की गयी। जिस पर गुस्साए आशु ने पुनः आश्रम में घुसकर गाली गलौज कर फैसला करने का दबाव बनाते हुए पचास हजार की रँगदारी मांगी। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी आशु के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights