कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है कि संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार करने वाले लोग “संविधान हत्या दिवस” मनाएंगे। केंद्र ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी दिन 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि संविधान हत्या दिवस 25 जून को मनाया जाना ‘‘हमें याद दिलाएगा कि जब संविधान को रौंदा गया था, तो क्या हुआ था।” प्रियंका ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत की महान जनता ने ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर अपनी आजादी और अपना संविधान हासिल किया है। जिन्होंने संविधान को बनाया, जिनकी संविधान में आस्था है, वे ही संविधान की रक्षा करेंगे।”

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “संविधान लागू होने का विरोध किया, संविधान की समीक्षा करने के लिए आयोग बनाया, संविधान खत्म करने का आह्वान किया, अपने फैसलों और कृत्यों से बार-बार संविधान और लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार किया, वे नकारात्मक राजनीति वाला ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएंगे ही, इसमें आश्चर्य कैसा?”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights