जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा के नड ब्लॉक के सदयाली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात एक महिला द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को देखे जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां रात में ही हरकत में आ गईं और पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया।

सुरक्षा बलों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन की मदद से भी इलाके की गहन निगरानी की, लेकिन रातभर चले इस अभियान में किसी भी संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई। ग्रामीणों में भय का माहौल है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights