उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग थे। जिसमें से दो घायलों को निकाला गया है। वहीं एक व्यक्ति सुरक्षित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उत्तराखंड में दूसरा हादसा पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में हुआ। रविवार सुबह पौडी गढ़वाल के सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह टाटा सूमो तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही थी। हादसा सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है।
उत्तराखंड के श्रीनगर में अनियंत्रित कार खाई में गिरी। इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं। जो कोटद्वार जा रहे थे। स्थानीय निवासी मनीष कुकसाल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं। जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights