गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। इसी कड़ी में श्रीनगर पुलिस ने आज फतह कदल के चिंकन मोहल्ला और आसपास के इलाकों में एक बड़े पैमाने पर एरिया डोमिनेशन एक्सरसाइज के साथ घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय करना था।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान एहतियाती उपायों के तहत चलाया गया, ताकि गनतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई है और स्थानीय लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील भी की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights