लखनऊ। संसद सदस्यों व विधायकों के प्रति शिष्टाचार व प्रोटोकाल का पालन न करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। योगी सरकार का फैसला है कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली-1999 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव जेपी सिंह द्वितीय ने सभी अपर मुख्य सचिवों व डीएम व कमिश्नर व डीजीपी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि हर हाल में शिष्टाचार प्रोटोकाल का पालन करवाएं। इसी महीने स्पीकर सतीश महाना ने समीक्षा बैठक में प्रोटोकाल उल्लंघन के मामलों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights