मुजफ्फरनगर। शिव सेना व क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विरोध करते हुए स्टेडियम की पिच खोदने के मामले में  न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया।

प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि  प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों से अनेक बार हिंदू नेताओ से पुराने मामले वापस लेने की मांग करी गई परंतु भाजपा सरकार ने कोई भी मुकदमा वापस नही लिया इसी कारण आज न्यायालय द्वारा शिव सेना व क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा को जेल भेज दिया गया।

प्रदेश सरकार द्वारा मुकदमें वापस न लेने के विरोध  10 मई को बाजार बंद का आह्वान किया जाता है व कल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights