केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव घोषणापत्र जारी करेंगे और तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह शनिवार रात झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे।

भाजपा ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे। वह दिन में घाटशिला, बरकट्ठा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को झारखंड का दौरा करेंगे और दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी के दौरे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पांच नवंबर को जमशेदपुर में एक जनसभा करेंगे।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह झारखंड के गठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 बिंदुओं वाला दस्तावेज जारी कर सकते हैं। राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights