मुजफ्फरनगर। शामली एसपी अभिषेक ने देर रात्रि में दस थाना/चौकी प्रभारियों के तबादले कर दिये हैं, जिसमें कांधला थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को कैराना कोतवाली प्रभारी बनाया है।

कैराना कोतवाल पंकज त्यागी को अपराध शाखा भेजा गया है। ऊन चौकी प्रभारी समयपाल अत्री को कांधला थानाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पुलिस लाईन से इंस्पेक्टर संध्या वर्मा का अपराध शाखा किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

नेत्रपाल सिंह को कांधला थाने से अपराध निरीक्षक कैराना कोतवाली बनाया गया है । कैराना कोतवाली के अंतर्गत चौकी प्रभारी यमुना ब्रिज सचिन त्यागी को चौकी प्रभारी ऊन बनाया गया है।

जितेन्द्र त्यागी को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली शामली, मनेंद्र कुमार को झिंझाना से चौकी प्रभारी यमुना ब्रिज कैराना, नरेश कुमार को चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र से थाना शामली कोतवाली व एसआई श्रीमती पूर्णिमा को थाना आदर्श मंडी से पुलिस लाईन भेजा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights