शामली जनपद में नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों और डग्गामार वाहनों से वसूली के मामले में उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लेकर ट्रैफिक इंचार्ज संजय राणा के खिलाफ जांच बैठा दी है। पुलिस अधीक्षक ने जांच कैराना सीओ को सौंपी है और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का आदेश दिये हैं।

मामला शामली जनपद में नेशनल हाईवे पर चलने वाले बड़े वाहनों व सिटी में चलने वाले डग्गामार से वसूली का है। इस खबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से चलाया था। संजय राणा के नेतृत्व में चेकिंग कर रही ट्रैफिक पुलिस की टीम की हाईवे पर वाहनों से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार ने खबर का संज्ञान में लेकर कैराना सीओ अमरदीप मौर्य को जांच सौंपी है।

सीओ अमर दीप मौर्य का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जांच सौंपी गई है। जो ट्रैफिक इंचार्ज संजय राणा के विरुद्ध है। जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट कप्तान को सौंपी जाएगी। उसके बाद ही उचित कार्रवाई होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights