खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती के अवसर पर निकाली जा रही व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का आज खतौली नगर में प्रवेश करने पर स्थानीय गंग नहर पर सैकड़ों व्यापारियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दुबे, सुल्खन सिंह नामधारी (प्रदेश प्रचार मंत्री), दिनेश बंसल (प्रदेश संगठन मंत्री) तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष अशोक कंसल उपस्थित रहे।
खतौली नगर में गंग नहर, इंदिरा मूर्ति, राजाराम मंडी व खतौली भूड़ पर सैकड़ों व्यापारियों द्वारा व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सैकड़ों व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि०) व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए सदैव तत्पर है तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है। उन्होंने सभी व्यापारियों का स्वागत किए जाने पर हार्दिक धन्यवाद किया।
स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री/नगर अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री अरविंद वर्मा, कोषाध्यक्ष भावेश गुप्ता, मदन छाबड़ा, संजय जैन सर्राफ, हंस कुमार जैन, अंजू चड्डा, मुकेश तायल, सतीश वर्मा, अनुपम जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन युवा अध्यक्ष, रवि ग्रोवर, महामंत्री ऋषभ जैन, देवेंद्र गुप्ता, हरिओम टंडन, रामजी गगनेजा, कुशांक ग्रोवर, रमित खरबंदा, बलदेव आहूजा, असद जमाल, हरीश भसीन,अरविंद जैन, धर्मपाल सैनी, अरुण भारद्वाज, सुनील जैन भगत जी, विपुल गोयल, नीरज जैन, नीरज गुप्ता, सुनील अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विपिन जैन, अनिल जैन आदि भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights