उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद पर तैनाती के लिए नयी नियमावली तैयार की है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस पर मुहर भी लगा दी है। सरकार के इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ”कहीं दिल्ली से अपने हाथ में लगाम लेने की कोशिश तो नहीं है।”
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही है…सवाल ये है कि व्यवस्था बनाने वाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं। कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है। दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights