जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी ट्रैक पर भूस्खलन हुआ है। पुलिस ने बताया कि वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन होने से दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत, एक लड़की घायल है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर पत्थर गिरने और भूस्खलन हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल के एक वीडियो में मार्ग पर गिरी हुई संरचना का मलबा दिखाई दे रहा है। घायल श्रद्धालु को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की वजह से हेलिकॉप्टर सर्विस बंद करनी पड़ी है। इस मार्ग से यात्रा रोक दी गई है। वैष्णो देवी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मुख्य भवन में एक नई ‘यज्ञशाला’ का उद्घाटन भी किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यज्ञशाला भवन का निर्माण धार्मिक रीति विवाजों को बढ़ाने के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights