कुछ दिन पहले ही संसद का मानसून सत्र समाप्त हुआ था। इस सत्र के दौरान काफी हंगामा हुआ और कई महत्वपूर्ण बिल भी पारित कराए गए। आज संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के एक ट्वीट ने उस वक्त हलचल मचा दी जिसमें इस बारे में जानकारी दी गई कि 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है और इसमें पांच बैठकें होंगी। लेकिन इस ट्विट में उन्होंने यह नहीं बताया कि यह सत्र क्यों बुलाया जा रहा है? इसी वजह से कयासों का बाजार गर्म हो गया। पक्ष या विपक्ष किसी को कोई आइडिया ही नहीं मिल पा रहा है कि इस सत्र में होगा क्या? इस सत्र की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं की क्या सरकार इस सत्र के दौरान एक देश एक चुनाव से संबंधित बिल पेश करेगी, ताकि साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के समय ही लोकसभा चुनाव करवा सके। क्योंकि विपक्ष के कई नेता जैसे नीतीश कुमार, ममता बनर्जी भी इस बारे ने बात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights