विपक्षी एकता पर पटना में होने वाली दलों की महाबैठक से पहले नीतीश और अखिलेश को झटका लगा है। विपक्षी एकता दलों की बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह चौधरी ने नहीं शामिल हो पाएंगे। जयंत ने इसके पीछे कारण पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम को बताया है। जयंत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक की सफलता के लिए अपने संदेश द्वारा शुभकामनाएं दी। वहीं जयंत के बैठक शामिल नहीं होने की खबर फैलते ही अखिलेश साथ चल रही खटपट पर भी चर्चा तेज हो गई।

आपको बता दें कि पटना में 23 जून शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे सीएम आवास 1, अणे मार्ग में शुरू होगी। इसके मद्देनजर 1, अणे मार्ग जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले नेताओं के स्वागत और उनके खान-पान का विशेष इंतजाम किया गया है। बिहारी व्यजनों के साथ-साथ मौसमी फल और जिस राज्य से जो नेता आ रहे हैं, उनके राज्य के व्यंजन को परोसने की भी तैयारी है।

दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, झारखंड, कश्मीर से आने वाले ज्यादातर नेता शुक्रवार को आएंगे और उसी दिन शाम लौट जाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाकपा नेता डी राजा और भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य गुरुवार को ही पटना पहुंच जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे पटना पहुंचेंगे। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिव सेना (बाला साहेब गुट) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चार्टर विमान से शुक्रवार को आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार सुबह 10 बजे यहां आएंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शुक्रवार को ही पटना आएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights