केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच अक्टूबर को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले का दौरा कर एक चीनी मिल परियोजना का उद्घाटन और पद्मश्री डॉ. विट्ठलराव विखे पाटिल व पद्म भूषण डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।

महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के दौरे की जानकारी पत्रकारों को दी। राधाकृष्ण विखे पाटिल, बालासाहेब विखे पाटिल के पुत्र और महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र के अग्रणी व्यक्ति विट्ठलराव विखे पाटिल के पोते हैं।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा, “अमित शाह दूसरी बार सहकारिता की धरती लोनी आ रहे हैं। इससे पहले, सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने यहां राज्य के पहले सहकारिता सम्मेलन में भाग लिया था।”

शाह सबसे पहले प्रवर नगर स्थित पद्मश्री डॉ. विट्ठलराव विखे पाटिल सहकारी चीनी मिल के विस्तार परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह लोनी गांव के बाजार में दो प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights