वाराणसी का उदय प्रताप कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज मौजूद मजार के पास हिंदू छात्र हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस और PAC के सैकड़ों जवान मौजूद है। एंट्री गेट की बैरिकेडिंग तोड़कर छात्र कैंपस में दाखिल हुए।फोर्स ने छात्रों को हनुमान चालीसा पढ़ने से रोका तो कैंपस में ही करीब 300 छात्रों ने जुलूस निकाल दिया। छात्र मजार तक तो नहीं पहुंच सके, लेकिन महज 50 मीटर की दूरी पर इकट्ठा हो गए। यहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

कालेज में पुलिस ने छात्र नेता विवेकानंद, प्रतीक, चंदन और कई अन्य को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने कॉलेज कैंपस से बाहर के लिए खदेड़ा। इसके बाद छात्र शिवपुर थाने का घेराव करने निकले।पुलिस ने रास्ते में ही इन छात्रों को रोक लिया।इसके बाद छात्र वापस कॉलेज के गेट पर आ गए। गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों को पुलिस ने चेतावनी दी कि विरोध किया तो हम लाठी चलाने को मजबूर होंगे। कॉलेज प्रशासन ने मांग की थी कि परीक्षा चल रही है। सुरक्षा बढ़ाई जाए। इसके बावजूद छात्र कॉलेज कैंपस में दाखिल हो गए। इससे छात्रों की परीक्षा भी प्रभावित हो सकती है। फिलहाल यूपी कालेज में भारी फोर्स जमी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights