उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और वर्षाजनित घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। उन्होंने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को उचित राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की प्रदेश वासियों व सभी पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ‘अतिथि देवो भव:’ के भाव के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का एक नया गंतव्य बनकर उभरा है। आध्यात्मिक चेतना से दीप्त, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक धरोहरों को संजोए और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश सभी पर्यटन प्रेमियों को आमंत्रित कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights