बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) विधेयक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने पर विपक्षी पार्टी के सदस्यों की शनिवार को आलोचना की और कहा कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे ‘‘संविधान विरोधी” हैं।

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को विस्तृत चर्चा के बाद संसद के दोनों सदनों ने पारित कर दिया। लोकतंत्र के मंदिर संसद में हुई बहस में विपक्षी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।” उन्होंने कहा, ‘‘अब अगर वे (विपक्षी सदस्य) विधेयक की वैधता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे रहे हैं तो उन्हें संसद में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, वे संविधान विरोधी हैं। वे लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों में विश्वास नहीं रखते।”

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह टिप्पणी तब की जब उनसे कई विपक्षी सांसदों द्वारा विधेयक की वैधता को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख करने पर सवाल किया गया। सिन्हा ने कहा, ‘‘ऐसे लोग अदालत में जाकर सदन की गरिमा को धूमिल करते हैं…ऐसे लोग विधायिका का अपमान करते हैं। वे अपनी मर्जी से फैसले चाहते हैं।” 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights