वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को काशी की अद्भुत-दिव्य-अलौकिक देव दीपावली के साक्षी बने। उनके साथ 70 देशों 140 डेलीगेट्स भी काशी पहुंचे थे। देव दीपवाली के साक्षी बनने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका और उत्तर प्रदेश की समृद्धि और यश के साथ ही साथ समाज कल्याण लोक कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री अभी तक 100 से अधिक बार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए दर्शन करने का रिकार्ड बना चुके हैं।

इसके पहले सीएम ने श्रावण मास में भी तीन बार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में पूजन-अर्चन किया था। अगस्त के बाद सितंबर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों मंदिरों में पूजा की थी। 31 अक्टूबर को भी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में वंदन-पूजन किया था। इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर को भी मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शीश नवाया और बाबा से आशीर्वाद की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights