लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य मंत्रिमंडल विस्तार और नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी लोकसभा चुनाव के परिणामों पर चर्चा के लिए बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएम कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं।

कांग्रेस की राज्य सरकार ने शुक्रवार को राज्य में छह महीने पूरे कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उनके 11 कैबिनेट सहयोगियों ने 7 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी।

हालांकि, सीएम रेवंत रेड्डी ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर चर्चा की थी। केंद्रीय नेतृत्व के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते कोई फैसला नहीं लिया जा सका था।

अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी विस्तार की तैयारी कर रही है। मंत्रिमंडल में जगह पाने के कई इच्छुक लोग विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। छह मंत्रियों के नाम जल्द ही तय होने की संभावना है। राज्य में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं।

मंत्री पद के लिए विभिन्न वर्गों से मांगें उठ रही हैं। कांग्रेस नेतृत्व उन वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का इच्छुक है, जो इससे वंचित रह गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights