देवरिया: भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 2024 के लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र पर जन-जन की राय लेकर तैयार करेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र तैयार करने के लिए हर वर्ग से राय लेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव संकलन अभियान की आज लांचिंग की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ने पिछले 10 वर्षों में देश को विकास की नई ऊंचाई दी है और इसका परिणाम है कि देश के गरीब, महिला, युवा, किसान समेत हर वर्ग के तबके को सीधा लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी मोदी और योगी के नेतृत्व में सुरक्षित और प्रगतिशील मानता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर समेत जनता के श्रद्धा के सभी सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित व विकसित करने के मोदी सरकार के प्रयासों से आम जनता मानस में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में घमंडिया गठबंधन सपा, कांग्रेस के पास जनता के बीच वोट के लिए जाने का कोई मुद्दा नहीं है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सिंह ने यहां एक सुझाव पेटिका का आज लोकरपण किया। यह अभियान आज से शुरू होकर 15 मार्च तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों चलाया जायेगा। घोषणा पत्र के लिए जनता का सुझाव एकत्रित करने के लिए एलईडी वैन के साथ-साथ सुझाव पेटिका गांव-गांव में जायेगी। हर वर्ग से आये सुझावों को केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights