फिरोज़पुर रोड पर बद्दोवाल के एक नामी प्राइवेट कॉलेज के छात्रों के साथ हुए एक भयानक हादसे ने हाईवे पर चीख-पुकार मचा दी। चुंगी के नजदीक हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए और बाइक सवार भी घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक सुबह-सुबह अपने कॉलेज के लेक्चर अटेंड करने के लिए जा रहे थे। कार रफ्तार में थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और सड़क पर कई कलाबाजियां खाते हुए पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के पलटने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा, वहीं कार के भीतर सवार छात्र भी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर हुई इस खौफनाक दुर्घटना के कारण काफी समय तक यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights