दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा हो गया है। जहां निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के अमरपाली निर्माणाधीन साइट की है। जानकारी मिलने पर सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के पास आम्रपाली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच, लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर दूसरे मजदूर भागे-भागे पहुंचे। वहीं, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, डॉक्टरों की एक टीम इलाज में जुटी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में मौके पर मौजूद मजदूरों से बात की गई है। वहीं, हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को सूचना भेजने की कवायद की जा रही है। पुलिस की एक टीम निर्माण कार्य की देख-रेख कर रहे मैनेजर से भी संपर्क साधने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights