UP ATS ने पाकिस्तानी एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान ने व्हाट्सएप के जरिए ISI को भारतीय सेना की जानकारी दी थी।

UP ATS के मुताबिक शैलेश अरुणाचल प्रदेश में सेना के अस्थाई श्रमिक के तौर पर काम कर चुका है। फिलहाल वह भारतीय सेना से किसी भी तरह से नहीं जुड़ा हुआ है। हालांकि, अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को भारतीय सेना में कार्यरत बताया है। इतना ही नहीं, शैलेश ने अपने प्रोफाइल पर भारतीय सेना की यूनिफॉर्म में अपनी फोटो लगा रखी थी।

ATS के मुताबिक, शैलेश एक हरलीन कौर नाम की आईडी के संपर्क में था। इसी आईडी से मैसेंजर पर शैलेश ISI हैंडलर से संपर्क में था। इसके साथ ही, शैलेश हैंडलर प्रीति से भी व्हाट्सएप के जरिए बातचीत करता था। इन्हीं हैंडलर्स को शैलेश ने भारतीय सेना की अहम जानकारियां भेजी थी। सिर्फ इतना ही नहीं, अप्रैल महीने में शैलेश को फोन पे के जरिए 2000 रुपए भी मिले थे। फिलहाल, पुलिस शैलेश से पूछताछ में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights