crime-fire-temple-fir

सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समाज को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। लखनऊ में 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समाज ने 7 फरवरी को यूजीसी के समर्थन में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के आरोप में हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने के समर्थन में सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज के कार्यकर्ता शनिवार को यूपी विधानसभा के सामने पहुंच गए। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर मांग के लिए नारेबाजी करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सभी को वहां से हटाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर सभी को ईको गार्डेन में छोड़ दिया। इसके अलावा परिवर्तन चौक पर धरना दे रहे छात्र संगठन के बच्चों को हटाने हजरतगंज पुलिस पहुंची, देर रात तक गहमगहमी के बाद छात्रों को वहां से हटाया गया।

प्रदर्शन करते समय सुहेलदेव आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने कहा था कि हमने अपने कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा के बाहर एकत्र हुए और यूजीसी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। उनका कहना है कि यूजीसी को तुरंत लागू किया जाए ताकि उच्च शिक्षा में समानता और न्याय सुनिश्चित हो सके। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूजीसी के नियमों पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। नए नियमों पर सवर्ण समाज ने भेदभाव का आरोप लगाया था। इसको लेकर कई जगह प्रदर्शन हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को नोटिस जारी किया है। नियमों में समीक्षा के लिए आदेश दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights