भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आरोप लगाया कि बिहार के डुमरांव में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया।

चुनाव प्रचार के दौरान राजद द्वारा ऐसी गुंडागर्दी क्यों?”- Manoj Tiwari
मनोज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर लिखा, “अभी अभी कुछ ही देर पहले डुमरांव अरियांव ब्रह्म बाबा स्थान पर जब लोग प्रत्याशी राहुल सिंह के साथ मेरे रोड शो का स्वागत कर रहे थे तभी RJD का नारा लगाते हुए कुछ लोगों ने हमारे ऊपर हमला करने की कोशिश की। टकराव से बचने के लिए, हमने गाड़ी की गति बढ़ा दी और निकल पड़े। चुनाव प्रचार के दौरान राजद द्वारा ऐसी गुंडागर्दी क्यों?” भाजपा नेता तिवारी ने घटना का विवरण साझा किया और चुनाव आयोग तथा बक्सर जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी।

बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। 2025 के बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights