वैगनर ग्रुप की बगावत के चैप्टर के बंद होने के बाद रूस ने अब फिर से अपना ध्यान यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध में लगा दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से भीषण युद्ध चल रहा है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। पिछले 16 महीने से भी ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटी हुई है। युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक रूस की तरफ से यूक्रेन पर कई हमले किए जा चुके हैं। अब रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल से हमला किया गया है।

रूस ने मंगलवार को क्रामाटो‌र्स्क (Kramatorsk) शहर पर दो मिसाइल दागी। रूस ने दो S-300 सरफेस-टू-एयर मिसाइल दागी। एक मिसाइल पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पर जा गिरी, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। इन 8 लोगों में 3 बच्चे भी शामिल थे। इस मिसाइल हमले से रेस्टोरेंट की बिल्डिंग भी पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई। दूसरी मिसाइल एक गांव में गिरी। हालांकि इससे किसी की मौत नहीं हुई।

रूस के इस मिसाइल अटैक से रेस्टोरेंट में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी मिसाइल के हमले से गांव के 5 लोग घायल हो गए हैं और उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights