उत्तराखंड के रुद्रपुर में नैनीताल एनएच पर बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पीएसी गेट के पास एक कार ने ई-रिक्शे को जोरदार टक्क्कर मार दी। हादसे में एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह परिवार ई-रिक्शा से गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ला रहा था। हादसे में ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय मनोज साहनी, 45 वर्षीय उर्मिला, 35 साल की विभा और 20 वर्षीय गर्भवती महिला ज्योति निवासी भुरारानी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा 38 वर्षीय कांति देवी, 36 वर्षीय ललिता और चालक बब्लू निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इस हादसे में जान गंवाने वाली गर्भवती महिला ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे हैं। उर्मिला मजदूरी करती है। बताया जा रहा है कि विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं। घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
हादसे में घायल हुई ललिता भी मृतक उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। मृतक ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights