उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने तहरीर देकर सनसनीखेज खुलासा किया है. पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने राहुल नाम से खुद को हिंदू बताकर पहले नौकरी का झांसा दिया और फिर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. यही नहीं, उसने पूरी वारदात की वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. बाद में युवक ने अपनी असली पहचान जुबैर अली बताई, जिससे युवती को गहरा सदमा लगा.

 रेप का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

युवती का कहना है कि आरोपी ने वीडियो के दम पर बार-बार होटल बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए. युवती की शिकायत के अनुसार, ब्लैकमेलिंग के दौरान वह उसके घर से सोने की अंगूठी, कुंडल, चांदी का सैंपील और दो मोबाइल फोन भी ले गया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने साफ धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो वह जेल से जल्द छूटकर आ जाएगा और बाहर निकलते ही युवती व उसके परिवार को चाकू से काट डालेगा.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ नई भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 64 (दुष्कर्म), धारा 308(2) (जान से मारने की धमकी) और धारा 351 (संपत्ति हड़पना) में मुकदमा दर्ज किया है. एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता के आरोपों को जांच में शामिल किया गया है और जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

हिंदू नाम बताकर जाल में फंसाया

इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है. संगठनों ने इसे साफ तौर पर ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है. उनका कहना है कि युवक ने हिंदू नाम राहुल बताकर युवती को फंसाया और बाद में अपनी असली पहचान उजागर की. संगठन के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और आरोपी की कड़ी सजा की मांग की. इस पूरे मामले ने एक बार फिर ‘लव जिहाद’ विवाद को हवा दे दी है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कब तक झूठी पहचान और छल से मासूम युवतियों की ज़िंदगी बर्बाद होती रहेगी.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights