कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही लगातार अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने हरियाणा में जिन महिलाओं के साथ खेतों में धान लगाया था। अब उन्हीं को सोनिया गांधी के घर पर खाना खाया।

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने आवास (10 जनपथ) पर सोनीपत की दर्जनों महिलाओं के साथ खाना खाया। दरअसल, जब राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव गए थे, तब उन्होंने सभी लोगों को अपने यहां खाने के लिए बुलाने का वादा किया था।

जिसके बाद शुक्रवार को मदीना गांव के किसान दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के साथ लंच किया। इस दौरान महिलाएं ने कहा कि राहुल गांधी ने हमारी सूखी रोटी खाकर हमें बढ़िया भोजन कराकर अपना वादा पूरा किया है। बताया जा रहा है कि लंच का यह पूरा कार्यक्रम राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से हुआ है।

हाल ही में खेत के अंदर धान रोपते हुए और टैक्ट्रर चलाते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हुआ था। बता दें कि 8 जुलाई को राहुल गांधी अचानक हरियाणा में सोनीपत के बरोदा हलका के गांव मदीना में पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों के साथ धान की रोपाई की और उनके साथ खाना खाया।

इस दौरान राहुल गांधी ने सभी महिलाओं और किसानों को दिल्ली आने के लिए आमंत्रित किया, जिसके बाद शुक्रवार को किसान, महिलाएं और उनके बच्चे दिल्ली पहुंचे, जहां आवास में दाखिल होने से पहले महिलाओं ने गीत गाए। राहुल गांधी के 43 लोगों ने भोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights