केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के हाल के दिनों में दिए बयान पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि अपने बयान पर राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए। उन्होंने देश के संस्थाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ हैं। लंदन में राहुल ने भारत के लोकतंत्र का अपमान किया है। राहुल ने विदेश में देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी विरोध में देश विरोधी हो गए हैं।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं।

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में ‘भारत तेरे टूकड़े होंगे’ का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights