रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी को एक स्थानीय परिवार ने एक बेहद खास और भावुक कर देने वाली सौगात भेंट की। इस परिवार ने राहुल गांधी को दशकों पुराना उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा, जिसे वे सालों से बेहद संभालकर अपने पास रखे हुए थे।

Raebareli News: राहुल गांधी हुए भावुक

बताया जा रहा है कि जब यह नायाब स्मृति चिन्ह राहुल गांधी को सौंपा गया, तो वह भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत उस ड्राइविंग लाइसेंस की तस्वीर अपने मोबाइल में ली और अपनी मां सोनिया गांधी को WhatsApp के जरिए भेजी। इस भावुक पल ने वहां मौजूद लोगों को भी भावनात्मक कर दिया।

UP News: राहुल गांधी को गिफ्ट मिला फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस

दरअसल, राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से ITI के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे। जहां वह रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने वाले थे। इसी दौरान एक स्थानीय परिवार मंच पर पहुंचा और राहुल गांधी को उनके परिवार की यह ऐतिहासिक विरासत उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंप दिया।

इस खास पल में राहुल गांधी बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने काफी देर तक उस लाइसेंस को हाथ में लेकर उलट-पलट कर देखा और उसकी तस्वीर भी ली। मंच पर उनके साथ मौजूद अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की।

रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों रायबरेली के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले के राजीव गांधी स्टेडियम में यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर राहुल गांधी ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने खेलों के महत्व और युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights