दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास की ओर मार्च कर रहे उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गाजीपुर सीमा पर रोक दिया।

उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में यह समूह गांधी के आवास की ओर मार्च कर रहा था। ये लोग राहुल गांधी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी के विरोध में गांधी के आवास तक मार्च निकाल रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने मार्च रोक दिया क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने कहा, ‘‘ पुलिस ने नियमों के अनुसार काम किया। अनुमति न होने के कारण समूह को रोक दिया गया।’’

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कश्यप ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारे देश में अन्य पिछड़ा वर्ग की काफी आबादी है। गांधी के बयान से ओबीसी समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें अमेरिका में की गई अपनी टिप्पणी के लिए ओबीसी समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights