कर्नाटक की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए आज विशेष दिन है और इस विशेष दिन का कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी साक्षी बनेंगे। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार आज बुधवार को मैसूर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की उपस्थिति में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 2,000 रुपये की प्रतिमाह वित्तीय सहायता देने वाली एक योजना शुरू करने जा रही है। इस समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसमें लगभग 1 लाख लोग शामिल होंगे। इस योजना का शुभारंभ मलिकार्जुन खड़गे करेंगे। कर्नाटक के सीएम ने कहा यह कोई कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, इसलिए इसमें विपक्षी पार्टी के नेता और विधायक भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights