मुजफ्फरनगर।  29 साल से भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध दुनिया के सबसे लंबे धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने शिव चौक स्थित धरना स्थल पर साथियों के साथ झंडा फहराया तथा स्वतंत्रता के आंदोलन के शहीद को नमन करते हुए उनके त्याग व बलिदान की चर्चा की तथा देश प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार व सफेद भूमाफियाओं का सरकार में दखल पर चिंता व्यक्त की कार्यक्रम में रोहित कौशिक, छवि एडवोकेट, ठाकुर ब्रह्मजीत सिंह, सौरभ सिंह ,संदीप दुबे , निहार रंजन. राजपाल सिंह ,रामपाल, मांगेराम, हरपाल सिंह आदि ने भाग लिया।

इस अवसर पर मास्टर विजय सिंह ने कहा राष्ट्र धर्म सर्वोच्च हमें हर हाल में राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए आज के दिन हम कहीं भी हो किसी स्थिति में भी हो झंडे के नीचे हो तिरंगे को नमन करें आजादी को 75 साल हो चुके हैं जहां हमारे देश ने बहुत क्षेत्र में बहुत उन्नति की है वही भ्रष्टाचार को लेकर दुखद स्थिति है चारों ओर बहुत भ्रष्टाचार है माफियावाद है जिसे समाप्त किया जाना आवश्यक है अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे , छवि एडवोकेट ने कहा कुछ विदेशी शक्तियों ने मोबाइल के जरिए हमारे मस्तिष्क पर कब्जा कर लिया है जिस काम किया जाना बहुत ही आवश्यक है मोबाइल से बचने की जरूरत है। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया की हर व्यक्ति को लगने लगा कि भ्रष्टाचार के बिना काम नहीं चलेगा ऐसी स्थिति में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन करना चाहिए भ्रष्टाचारियों को नंगा करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights