राजस्थान के रहने वाले एक जोड़े ने 33 साल पहले प्रतिज्ञा लिया था कि अयोध्या जब प्रभु श्री राम मंदिर बनेगा। मंदिर में रामलला विराजमान होंगे, वे तभी शादी करेंगे। अब इस जोड़े का संकल्प पूरा हो गया है। अयोध्या के कारसेवक पुरम परिसर में इस जोड़े ने सात फेरे लिए और पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर शादी कर ली। इस जोड़े ने वरमाला के लिए भी उसी माला को चुना, जिसका रामलला के श्रृंगार के लिए मंदिर में उपयोग किया गया था।

रामलला अब अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। डॉ. महेंद्र भारती ने अजमेर निवासी डॉ. शालिनी गौतम संग अयोध्या में शादी कर ली। 33 वर्ष की प्रतिज्ञा पूरा होने के बाद इस जोड़े ने शादी की है। इस जोड़े की शादी पुरोहित बंधु तिवारी ने संपन्न कराई। डॉ. महेंद्र भारती ने कहा कि ” बहुत आनंदित और अभिभूत हूं। यह क्षण मेरे जीवन में सौभाग्य बनकर आया है। मनोकामना पूर्ण हुई है। एक इतिहास बना है। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights