अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। सूत्रों ने बताया कि 85 वर्षीय सत्येंद्र दास को इस महीने की शुरुआत में ब्रेन स्ट्रोक के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास जी ने आज (12 फरवरी) अंतिम सांस ली। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था।” दास 20 साल की उम्र से ही मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे, जिसमें 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस का समय भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights