राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का उद्घाटन के लिए अयोध्या को विश्व स्तरीय स्वरूप दिया जा रहा है। जनवरी 2024 में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश के अतिथियों के साथ श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में शामिल होने अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान अयोध्या का स्वरूप भी बदला दिखाई देगा। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
विश्वस्तरीय सुविधाओं से सज रही अयोध्या
अयोध्या में विश्व स्तरीय कार्यक्रम के लिए कई सुविधाएं बनाई जा रही है। अयोध्या सहित आसपास भी मॉडल रेलवे स्टेशन के तहत कार्य किया जा रहा है। श्री राम एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय बस स्टेशन बनाया जा रहा है जिससे दूर दराज से पर्यटक अयोध्या पहुंच सके। इसके साथ अयोध्या में इनके रुकने के लिए आलीशान होटल, धर्मशाला के साथ टेंट सिटी बसाए जाने की योजना है। वहीं अयोध्या में सड़कों पर आने के बाद उन्हें धार्मिकता का भाव महसूस हो इसके लिए तीन प्रमुख पथ ( रामपथ, भक्ति पथ और जन्मभूमि पथ ) का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों के चौड़ीकरण के साथ धार्मिक दृष्टि से पेड़ पौधों को लगाया जाएगा। वहीं शाम ढलते ही अयोध्या खूब सूरत दिखाई दे जिसके लिए आधुनिक लाइटों से सजाया जा रहा है।

अयोध्या में पर्यटक कई दिनों तक रुक सके। इसके लिए तरह तरह के पर्यटन स्थल विकसित हो रहे हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सरयू नदी में सोलर व वातानुकूलित क्रूज और मोटर बोट चलाये जाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ म्यूजियम, राम चलित केंद्र जहां घुड़सवार, स्विमिंग, रामायण कालीन वन और कई धार्मिक स्थल को पर्यटकों के घूमने के लिए तैयार किया जा रहा है। सूर्यकुंड, समदा झील, मणि पर्वत व और भी कई कुंडों को विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights