केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनडीए में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड एनडीए के साथ आता है तो राज्य को विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।

“राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री को फैसला लेना होगा”
मंगलवार को रांची के धुर्वा में आयोजित अपनी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों का सच्चा विकास चाहते हैं तो उन्हें कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ रहने से झारखंड का भला नहीं हो सकता। अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार करती है, लेकिन झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य होने के कारण उनका इससे विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री को सही समय पर फैसला लेना होगा। इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भी तारीफ की और कहा कि उनके संघर्ष और योगदान की वजह से झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला।

“शिव उरांव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया”
रामदास अठावले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) की झारखंड प्रदेश की नई कार्यसमिति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शिव उरांव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पूनम सिंह को महिला अध्यक्ष, सिकंदर उरांव और संजय राणा को उपाध्यक्ष, देवी दयाल मुंडा को महासचिव और रामपाल सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा राजेश उरांव, अजित कुमार रवि, कुलदीप टोप्पो, उपेंद्र साहू और लालचंद रजक को सचिव बनाया गया है। प्रदीप कुजूर को कोषाध्यक्ष और शक्ति प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यसमिति में कुल 16 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights