पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दिवंगत पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ दिए गए जातिवाद बयान को लेकर आज राजा वड़िंग की पंजाब एससी कमीशन के सामने पेशी थी। हालांकि, राजा वड़िंग खुद पेश नहीं होंगे बल्कि उनके वकील आयोग के सामने पेश होकर उनका पक्ष रखेंगे। अब देखना यह होगा कि एससी कमीशन की ओर से इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि राजा वड़िंग ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के दौरान आयोजित एक चुनावी रैली में दिवंगत गृह मंत्री बूटा सिंह को लेकर कथित रूप से जातिवादी टिप्पणी की थी। इसके बाद एससी कमीशन ने उन्हें 6 नवंबर को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि, राजा वड़िंग ने इस पूरे मामले में माफ़ी मांगते हुए अपना स्पष्टीकरण दे दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ कपूरथला पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights