बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सोमवार को सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 35 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।  

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि सीवान जिले के बसंतपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी और परिवादी अजीत कुमार सिंह ने ब्यूरो में दो जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी ने उसके पिता के नाम से दो कट्ठा दस धुरजमीन, जो मौजा गोपालपुर में है, के स्वामित्व संबंधित विवाद को सुलझाने के लिए पहले वंशावली बनाकर लाने को कहा। वंशावली बनाकर लाने के बाद उससे 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ब्यूरो द्वारा परिवाद की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में गिरीश तिवारी, द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पायागया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक एवं अनुसंधानकर्त्ता राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया।     

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
सूत्रों ने बताया कि धावा दल ने कारर्वाई करते हुए गिरीश तिवारी को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए लकड़ी नवीगंज अंचल कार्यालय से चार किलोमीटर की दूरी पर मदारपुर, नहर चौक होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत ने पेश किया जायेगा। वहीं, इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है।
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights