बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो रहा था। लेकिन वह इलाज के बीच ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से राजपाल यादव को बड़ा सदमा लगा है।

पिता के निधन से 2 दिन पहले राजपाल यादव और उनके परिवार को ईमेल के जरिए धमकियां मिली थीं, जिसकी उनकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और तकनीकी तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है।

शिकायत में राजपाल यादव की पत्नी ने बताया था कि धमकी देने वाले मेल में राजपाल यादव और उनके परिवार को निशाना बनाया गया था। इनमें बिश्नोई गैंग का नाम भी था। साथ ही बाबा सिद्दीकी की तस्वीर और नाम भी अटैच किए गए थे। मेल में कुछ आपराधिक गतिविधियों और हत्याओं का जिक्र भी किया गया, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights