झारखंड के रांची में बीजेपी कार्यालय के बाहर बीते शुक्रवार को आतिशबाजी के दौरान एक बाइक में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद सभी लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वागत के दौरान कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक में आग लग गयी। आग की सूचना पाकर मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बोरी से आग बुझाने की कोशिश की। वहीं एक व्यक्ति ने जलती बाइक पर पानी डाल दिया। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया।

बता दें कि बीते शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा कार्यालय में रघुवर दास को सदस्यता दिलाई गई। रांची में पार्टी ज्वाइन करने जब रघुवर दास पहुंचे तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, समरी लाल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। बाबूलाल मरांडी ने उनका स्वागत किया। यहां पर उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और अपने पुराने अनुभव भी शेयर किए।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights