कानपुर देहात का नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। जल्द ही कानपुर देहात को नया नाम मिलेगा। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा गया है। जिस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल आयुक्त सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

स्थानीय लोगों की मांग

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा है कि कानपुर देहात का नाम बदलने के लिए स्थानीय लोगों ने भी कई बार मांग की है।‌ जनता कि यह मांग काफी लंबे समय से जिसे मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। कानपुर देहात से देहात शब्द हटेगा। इसकी जगह पर कानपुर ग्रेटर आ सकता है। सही नामकरण होगा। राकेश सचान ने कहा कि कानपुर में उद्योग के लिए स्थापित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। जबकि कानपुर देहात में उद्योग स्थापित करने के लिए खूब जगह है। कानपुर देहात के इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार निवेश बढ़ रहा है। बड़े-बड़े उद्योगपति कानपुर देहात की तरफ आ रहे हैं। ‌कानपुर देहात औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। नाम बदलने से पहचान बदलेगी और कानपुर देहात का औद्योगिक विकास भी होगा। ‌कानपुर देहात की जनता की मांग को देखते हुए बहुत जल्दी नया नाम मिलेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights