समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह CM योगी को प्रधानमंत्री कहते हुए नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माता प्रसाद पांडे को सीएम योगी को प्रधानमंत्री कहते सुना जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में वह कह रहे हैं, ” योगी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं।”

दरअसल, कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में CM योगी आदित्यनाथ ने कपिलवस्तु महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। जिले के BSA ग्राउंड स्थित महोत्सव स्थल पर CM ने एक हजार 51 करोड़ की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात रही कि CM योगी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और इटवा से सपा विधायक माता प्रसाद पांडे मंच पर एक साथ बैठे। CM के पास में उनकी कुर्सी लगी। माता प्रसाद पांडे का वायरल हो रहा वीडियो कपिलवस्तु महोत्सव का ही बताया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान CM ने मंच से माता प्रसाद पांडे की तारीफ करते हुए कहा, ” आज उन्होंने साहस दिखाया कि इस महोत्सव में वो स्वयं आए और डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून को भी साथ लाए हैं। ये अच्छा प्रयास है। कोई मंच होना चाहिए जहां हम एक साथ विकास की बात कर सकें। यहां के जो विधायक मेरे पास जो प्रस्ताव लेकर आते हैं मैं बिना भेदभाव के परियोजनाओं के लिए पैसा देता हूं। सीएम ने कहा- सरकार बांटकर विकास नहीं कर सकती है।

हमें समग्रता की दृष्टि से देखना होगा। जहां भेदभाव ना हो, मेरे तेरे, जातिगत भावना ना हो वही रामराज्य है। राशन और शौचालय और आयुष्मान कार्ड हर गरीब को मिलना चाहिए। यही मोदी जी की पहचान है। सभी योजनाएं बिना भेदभाव के दी जा रही हैं।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights