उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रेलवे के एक कैंसरग्रस्त कर्मचारी के घर जाकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे सेवा में शामिल होने से पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोरखपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष रह चुके अजय कुमार सिंह बाद में रेलवे सेवा में चले गए। अब वह कैंसर के इलाज के बाद ठीक हो रहे हैं। अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।

गोरक्षपीठ के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा के लिए जाने जाने वाले अजय सिंह ने इलाज के दौरान भावनात्मक समर्थन के लिए योगी आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। दौरे के समय योगी आदित्यनाथ ने सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गर्मजोशी से बातचीत की।

योगी के साथ राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और विधायक विपिन सिंह भी थे। इसके पहले भी जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने अजय सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी थी। अजय सिंह जिस समय भाजयुमो की गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष थे, तब पार्टी के इस युवा संगठन का प्रदेश नेतृत्व स्वतंत्र देव सिंह के पास था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights