भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। रविवार को उन्हेंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के दौरान प्रदेश में गुंडा, माफिया राज की चर्चा होती थी। अब प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार में बहन, बेटियो को छेड़ने वालों की जगह अब जहन्नुम में है। उत्तर प्रदेश में चाक चौबंद कानून व्यवस्था एवम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस ने लाखों करोड़ों का निवेश प्राप्त किया है।

देवा मंडल अंतर्गत ग्राम सरसौंदी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर मोदी के लोक कल्याण अवधारणा को साकार करना है। उन्होंने इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान मौजूद ग्रामीणों से किया। कहा कि कांग्रेस राज में गरीब मिट गए मगर गरीबी नहीं मिटी। गांव, गरीब और किसान को समर्पित मोदी सरकार ने सभी पात्र वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने बीड़ा उठाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर गरीबों के जीवन को खुशहाल बना रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-योगी सरकार में अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणे पहुंची हैं। कहा कि शिक्षा , स्वास्थ्य, सड़क और अनेक क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। भारत को दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने एवम विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी को तीसरी बार  प्रधानमंत्री बनाना है जिसके लिए यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतनी होंगी। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। विभिन्न विभागों के 28 स्टालों पर 322 पात्र वंचितों ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं लाभ लेने के लिए अपने पंजीकरण कराए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights